Virgo Horoscope today aaj ka kanya rashifal 9 may 2025 daily future predictions Virgo Horoscope कन्या राशिफल 9 मई 2025 : कन्या राशि वालों आज महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे, जानें कैसा रहेगा आज का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Virgo Horoscope today aaj ka kanya rashifal 9 may 2025 daily future predictions

Virgo Horoscope कन्या राशिफल 9 मई 2025 : कन्या राशि वालों आज महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे, जानें कैसा रहेगा आज का दिन?

Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या है। आज आर्थिक स्थिति अच्छी होने के कारण बड़े फैसले ले पाएंगे

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 05:58 AM
share Share
Follow Us on
Virgo Horoscope कन्या राशिफल 9 मई 2025 : कन्या राशि वालों आज महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे, जानें कैसा रहेगा आज का दिन?

Virgo Horoscope Today 9 May 2025 आज का कन्या राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास आपका सबसे सेफ हथियार है। लव अफेयर में शांत रहें और सभी मामलों को शांति लें। पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ सभी प्रोफेशनल चैलेंस से बाहर आएं। आज समृद्धि भी आपके फेवर में हैं। प्यार के मामलों को थोड़ा परिपक्वता से संभालें। आपको अपने इमोशंस शेयर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर आप किसी बात से असहमत भी हैं, तो भी आपको शांत रहना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि काम में अनुशासन बनाए रखें। आपकी हेल्थ नॉर्मल है।

कन्या लव राशिफल

आज लव लाइफ में किसी भी तरह की ईगो की गुंजाइश ना छोड़ें, इस बात का ध्यान रखें कि लवर को आपकी ईगो से ठेस ना पहुंचे। रिलेशनशिप में पुराने ममालों को फिर से ना छेड़ें। कोशिश करें कि जो जख्म सालों पहले भर चुके हैं, उन्हें फिर से ना कुरेदें। आपर लवअफेयर में अपने पार्टनर को अच्छे से सुनना भी है। बाहर के अफेयर से दूर रहें और अपने पार्टनर को अपने कॉन्फिडेंस में रखें। घर में शादीशुदा महिलाओं को आज दिक्कत हो सकती है।

कन्या करियर राशिफल

आज प्रॉडक्टिविटी पर फोकस करें, क्योंकि छोटे इश्यू आ सकते हैं। कुछ आईटी और एनिमेशन प्रोफेशनल्स को दोबारा से किसी प्रोजेक्ट पर काम करना होगा। क्योंकि क्लाइंट इससे खुश नहीं है। हालांकि अपने ज्ञान को लेकर अच्छे से आत्मविश्वास रखें,क्योंकि यह ऑफिस में काम करेगा। बैंकर्स, अकाउंटेंट्स, मीडियाकर्मी, शिक्षाविद का शेड्यूल बहुत व्यस्त रहेगा, जबकि आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स भी विदेश में स्थानांतरित होने पर विचार करेंगे। बिजनेसमैन को सरकारी अधिकारियों के साथ बहस और शब्दों के आदान-प्रदान से बचना चाहिए।

कन्या मनी राशिफल

आज आपके पास पैसा आ रहा है और यह वजह है कि आप आज महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। अगर वेकेशन पर जाना चाहते हैं, तो आप आज जा सकते हैं, क्योंकि आपका आर्थिक स्टेट्स इसक परमिशन दे रहा है। कुछ महिलाओं को विरासत में प्रोपर्टी मिलेगी। वहीं दोपहर का समय बिजनेसमैन के लिए नए बिजनेस को लॉन्च करने के लिए अच्छा है। आपको विदेशों से फंड भी मिलेगा। कुछ महिलाओं को ऑफिस में किसी सेलिब्रेशन के लिए पैसा देना होगा।

कन्या हेल्थ राशिफल

आज आपकी लाइफ में छोटे चैलेंज आएंगे। हो सकता है सांस लेने में दिक्कत हो। गर्भवती महिलाओं को स्कूटर बैठते समय सावधान रहना चाहिए। अपनी डाइठ को लेकर भी सावधान रहें। कुछ कन्या राशि के लोगों को वायरल फीवर हो सकती है। सीढि़यों का इस्तेमाल करते समय सावधान रहें। शाम का समय जिम ज्वाइन करने के लिए अच्छा है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!