Local Outrage Over Blocked Drainage System Causing Overflow on Jeeyapur-Billariyganj Road नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsLocal Outrage Over Blocked Drainage System Causing Overflow on Jeeyapur-Billariyganj Road

नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Azamgarh News - सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के जीयनपुर—बिलरियागंज मार्ग पर बनी नाली की साफ

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Fri, 9 May 2025 12:11 PM
share Share
Follow Us on
नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के जीयनपुर—बिलरियागंज मार्ग पर बनी नाली की साफ सफाई न होने के गंदगी से पटी है। जल निकासी न होने से नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिससे लोगों के साथ राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय कस्बा स्थित बिलरियागंज मार्ग पर बनी नाली की पटिया काफी अरसे से टूटी पड़ी है। नाली की साफ—सफाई न होने से नाली बजबजा रही है। नाली गंदगी से जाम होने से लोगों के घरों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।

गंदा पानी सड़क से बह कर आस—पास के दुकानों के पास एकत्रित हो रहा है। गंदा पानी से उठ रही बदबूं से आने जाने वाले राहगीर और स्थानीय दुकानदार परेशान रहते है। कस्बा निवासी आलोक चौरसिया, शिवानंद मद्धेशिया, देवी प्रसाद, बेचू प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि नाली की साफ—सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए कई बार नगर पंचायत को ज्ञापन दिया गया,लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।