Budh Gochar Mercury Transit In Taurus Horoscope Rashifal Mercury Transit : बुध का वृषभ राशि में गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Gochar Mercury Transit In Taurus Horoscope Rashifal

Mercury Transit : बुध का वृषभ राशि में गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Mercury Transit In Aries : बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 May 2025 12:39 PM
share Share
Follow Us on
Mercury Transit : बुध का वृषभ राशि में गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Mercury Transit In Aries : बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। 23 मई, 2025 को बुध देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं, बुध का वृषभ राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…

मेष राशि- मेष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। बुद्धि-विवेक का विकास होगा। समाज में आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। इससे शुभ योग के निर्माण से आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि : बुध के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों के जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। वाणी में सौम्यता आएगी। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 10 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें