Devotees Gather at Araghaghat for 7-Day Bhagwat Katha भागवत कथा सुनने उमड़ रही है भक्तों की भीड़, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDevotees Gather at Araghaghat for 7-Day Bhagwat Katha

भागवत कथा सुनने उमड़ रही है भक्तों की भीड़

गिरिडीह के अरगाघाट में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन भक्तिमय माहौल में मनाया गया। आचार्य रवींद्र कृष्ण महाराज ने राम और कृष्ण जन्म की कथा सुनाई, जिसे सुनने के लिए भक्तों की भीड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 9 May 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा सुनने उमड़ रही है भक्तों की भीड़

गिरिडीह, प्रतिनिधि। अरगाघाट में चल रहा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा चौथे दिन गुरुवार को पूर्व की भांति श्री भागवत जी की आरती के पश्चात शुरू हुई। कथा के चौथे दिन आचार्य रवींद्र कृष्ण महाराज के द्वारा राम जन्म और श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गयी। जिसे सुनने के लिए राम व कृष्ण भक्तों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को भागवत कथा सुनने गिरिडीह के आलावा बोकारो और देवघर से भी भक्त अरगाघाट पहुंचे हुए थे। आचार्य श्री के मुख से कथा को सुनकर सभी लोग मन्त्रमुग्ध हो गए। कथा के बीच-बीच मे जब भी महाराज द्वारा भजन गया जाता लोग उनके भजनो पर नाचने को विवश हो जाते।

भागवत कथा से अरगाघाट का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। सुबह अरगाघाट दुर्गामंडा में पूजा होती है और शाम को उसरी नदी तट पर कथा कही जाती है। आचार्य श्री ने अरगाघाट की तुलना गोकुल और मथुरा से की। महाराज की कथा को सुनने गिरिडीह के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से भी लोगों का आगमन हो रहा है। हर दिन कथा की समाप्ति के पश्चात श्री भागवत भगवान की आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है। लोग श्री कृष्ण रस से सराबोर होकर अपने-अपने घर को लौटते हैं। भागवत कथा के आयोजन मे समिति के कृष्णा कुमार सिन्हा, ललित सिन्हा, अनुज सिन्हा, अजयकान्त झा, बिजय सिंह, अमरनाथ सिंह, आशीष अम्बास्ट, नवल सिंह, गोविन्द यादव, विष्णु यादव, रवि यादव, आदित्य यादव, पीकू यादव, राहुल कुमार, दीपक साव, रोशन आकाश, उत्कर्ष, नीलम झा, पुष्पा सिन्हा, तनूजा सिन्हा आदि गणमान्य लोग भूमिका निभा रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।