Prashant Kishor to Address Massive Rally in Madhubani on June 15 प्रशांत किशोर की कल झंझारपुर में रैली, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPrashant Kishor to Address Massive Rally in Madhubani on June 15

प्रशांत किशोर की कल झंझारपुर में रैली

मधुबनी में 15 जून को प्रशांत किशोर जन सुराज के तहत झंझारपुर के केजरीवाल हाई स्कूल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष इन्द्र शेखर झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के सभी हिस्सों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 14 June 2025 12:43 AM
share Share
Follow Us on
प्रशांत किशोर की कल झंझारपुर में रैली

मधुबनी। बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 15 जून को जिले के झंझारपुर स्थित केजरीवाल हाई स्कूल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर जन सुराज के जिला अध्यक्ष इन्द्र शेखर झा ने शुक्रवार को गंगासागर चौक स्थित आवासीय कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले के कोने-कोने से प्रशांत किशोर के स्वागत की तैयारी हो रही है। इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग जात-पात से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करें। जिला संगठन अध्यक्ष सुनिल कुमार मंडल ने कहा कि अधिकारीशाही और जंगलराज को उखाड़ फेंकने का वक्त है।

पूर्व जिला अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा ने मनीगाछी में होने वाली सभा में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। मौके पर सुजनकांत ठाकुर, राजन झा, चंद्रकांत ठाकुर, राजेश मोहन झा और अन्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।