Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsMotorcycle Accident Injures 26-Year-Old Arshad Raja and His Mother in Garhwa
मोटरसाइकिल से गिरकर मां-बेटा घायल
गढ़वा के टाटीदिरी गांव के निवासी अरशद राजा (26) और उनकी मां आसमा बीवी (55) मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों मेराल से अपने घर लौट रहे थे, तभी पनघटवा के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 14 June 2025 05:08 PM

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत टाटीदिरी गांव निवासी शमीम अंसारी का पुत्र 26 वर्षीय अरशद राजा और उसकी मां 55 वर्षीया आसमा बीवी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनो मोटरसाइकिल से मेराल से अपने घर की ओर जा रहे थे। उसी बीच पनघटवा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।