Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPriya Mallick Embarks on Mithila Shubhashish Yatra for Debut Maithili Film
प्रिया मल्लिक की मिथिला शुभाशीष यात्रा पहुंची मधुबनी
मधुबनी की युवा कलाकार प्रिया मल्लिक ने अपनी पहली मैथिली फीचर फिल्म 'शुभे हो शुभे' के निर्माण से पहले विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वे अपनी टीम के साथ मिथिला शुभाशीष यात्रा पर निकलीं और महाकवि...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 18 April 2025 12:07 AM
मधुबनी। बॉलीवुड गायिका मिथिला की बेटी व चर्चित युवा कलाकार प्रिया मल्लिक अपनी प्रथम मैथिली फीचर फिल्म शुभे हो शुभे के निर्माण से पूर्व पारंपरिक जिले के विभिन्न मंदिरों में माथा टेका। वे अपनी पूरी टीम के साथ देओता-पुजाई के लिए मिथिला शुभाशीष यात्रा पर निकली हैं। यात्रा के क्रम में प्रिया मल्लिक जिले में पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकवि विद्यापति के उगना महादेव धाम, महाकवि कालिदास उच्चैठ भगवती स्थान, और श्रीराम-जानकी मिलन स्थल फुलहर समेत गिरिजा स्थान में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।