सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है ये सस्ता सा अनाज, खाना शुरू किया तो दूर जाएंगी आधी बीमारी you should know worlds ancient healthiest grain rajgira amazing benefits and correct way to eat, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थyou should know worlds ancient healthiest grain rajgira amazing benefits and correct way to eat

सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है ये सस्ता सा अनाज, खाना शुरू किया तो दूर जाएंगी आधी बीमारी

Rajgira Or Amarnath Benefits: दुनिया के सबसे पुराने और हेल्दी अनाज के रूप में अमरनाथ के दानों को जाना जाता है। राजगिरा की खेती लगभग 8 हजार साल पहले से हो रही है और इस अनाज में कई सारे जरूरी पोषक तत्व हैं जो वेजिटेरियन लोगों के लिए बेहद जरूरी है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 12:20 PM
share Share
Follow Us on
सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है ये सस्ता सा अनाज, खाना शुरू किया तो दूर जाएंगी आधी बीमारी

सबसे ज्यादा हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर अनाज की लिस्ट में सबसे ऊपर रामदाना का नाम रहता है। रामदाना को चौलाई, राजगिरा, अमरथ और अमरनाथ के नाम से भी लोग जानते हैं। सफेद रंग के छोटे महीन दानों वाला ये अनाज दुनिया के सबसे पुराने और हेल्दी अनाज में शामिल है। राजगिरा की खेती लगभग 8 हजार साल पहले से हो रही है। मार्केट में मिलने वाले ओट्स, किनोआ जैसे फैंसी ग्रेन की तुलना में ये काफी कम कीमत पर मिल जाता है। साथ ही इसके फायदे बहुत ज्यादा है। वेजिटेरियन लोगों को अपनी डाइट में इस अनाज को जरूर शामिल करना चाहिए। ये ना केवल सारे पोषक तत्व देता है बल्कि इसमे मौजूद कार्बोहाइड्रेट भी हेल्दी होता है। आजकल ज्यादातर लोग खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कई सारी बीमारियों बैड कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायिबटीज, थायराइड से जूझ रहे हैं। इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सही फूड खाना जरूरी है। अमरनाथ में लगभग सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। अगर इसे रोजाना खाया तो कई हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है। जान लें अमरनाथ के दानों को खाने के गजब फायदे।

राजगिरा में न्यूट्रिएंट्स है हाई

राजगिरा या अमरनाथ के दानों में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक एक कप लगभग ढाई सौ ग्राम अमरनाथ के पके हुए दानों में प्रोटीन लगभग 9.3 ग्राम के करीब होता है। वहीं मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, सेलेनियम और कॉपर की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। सबसे जरूरी बात कि राजगिरा में मौजूद हेल्दी कार्ब्स भी लगभग 46 ग्राम होता है। रोजाना अगर एक कप राजगिरा को खाया जाए तो ये ब्रेन फंक्शन से लेकर ब्लड प्रोड्यूस करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है राजगिरा

राजगिरा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है। जो बॉडी को हार्मफुल फ्री रेडिकल्स से बचाती है। ये फ्री रेडिकल्स सेल्स को डैमेज करते हैं और क्रॉनिक डिसीज को पैदा करते हैं। जिससे राजगिरा खाने से बचा जा सकता है।

9 अमीनो एसिड से भरपूर

वेजिटेरियन लोग जो प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाना चाहते हैं, उनके लिए राजगिरा बेस्ट अनाज है। इसमे सभी 9 अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। जो हार्ट डिसीज और कैंसर से बचाते हैं। स्टडी के मुताबिक राजगिरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को एल्कोहल से बचाने में मदद करते हैं।

एंटी इंफ्लेमेटरी है राजगिरा

शरीर में इंफ्लेमेशन कई सारी बीमारियों की वजह बनता है। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की वजह से कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर होने का चांस रहता है। कई सारी स्टडी में पाया गया कि अमरनाथ में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद

जिन लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा रहती है। उन्हें राजगिरा या अमरनाथ खाना हेल्दी है। अमरनाथ बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है।

वेट लॉस के लिए बेस्ट है अमरनाथ के बीज

वेट लॉस के लिए स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करना है तो राजगिरा को जरूर खाएं। ये ना केवल जरूरी न्यूट्रिशन की कमी बॉडी में नहीं होने देगा और वेट लॉस भी करेगा। स्टडी के मुताबिक ब्रेकफास्ट में हाई प्रोटीन अमरनाथ खाने से घ्रेलिन हार्मोन में कमी आती है। जो भूख बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है।

ग्लूटन फ्री है अमरनाथ

जिन लोगों को सिलिएक डिसीज या ग्लूटन से एलर्जी है, उनके लिए अमरनाथ बेस्ट ग्रेन है। अमरनाथ के दानों में ग्लूटन नहीं होता है।

अमरनाथ के दानों को खाने का सही तरीका

अमरनाथ के बीजों से जरूरी न्यूट्रिएंट्स चाहिए तो इसे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। राजगिरा को पकाने से पहले पानी में भिगोएं और फिर दो से तीन दिन स्प्राउट का इंतजार करें। जिससे कि ये आसानी से डाइजेस्ट हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।