द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला व भागवत कथा में उमड़े लोग
मधुबनी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भागवत गीता ज्ञान प्रवचनमाला का आयोजन किया जा रहा है। पांचवे दिन भागवताचार्य कंचन दीदी ने अर्जुन को भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए दिव्य...

रहिका, निज संवाददाता । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मधुबनी सेवा केन्द्र की ओर से श्रीमद भागवत गीता ज्ञान प्रवचनमाला श्रवण करने एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने कही कि महाभारत युद्ध में योद्धा अर्जुन को मोह ने मन को ग्रसित कर लिया था। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन की स्थिति को देखते हुए उन्हें दिव्य ज्ञान देने के लिए कौरवों एवं पांडवों सेना के मध्य रथ लेकर पहुंचे। अर्जुन को मोह मन से हटाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने शरीर के संबंध तथा आत्मा और परमात्मा के कर्तव्य के बारे में जानकारी दी।
अर्जुन ने भगवान से प्रार्थना करते हुए अनेकों प्रश्न पूछे। भगवान ने कहा कि शरीर का विनाश निश्चित है। जितने सगे संबंधियों के प्रति मोह ने मन को आपको घेरा है। वे सभी लोगों की मृत्यु निश्चित है। शरीर विनाशी है आत्मा अजर अमर अविनाशी है। आत्मा न आग से जलता है न रोग से ग्रस्त हो सकता है। प्रकृति भी आत्मा को नष्ट नही कर सकता है। शरीर में पांच इ्द्रिरयों एवं पांच कर्मेंद्रियां के अलावा छठा तत्व आत्मा है।जिसे स्थूल नेत्र से देखा नही जा सकता है। आत्मा के तीन गुण हैं मन बुद्धि एवं संस्कार। प्रत्येक सेकेंड मन संकल्प लेता है बुद्धि निर्णय करता है और जैसा व्यक्ति का काम काज व धंधा होता है वैसा ही उसका संस्कार होता है। वहीं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केन्द्र स्वदर्शन भवन द्वारा भारतवर्ष में स्थापित बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। श्रद्धालु शिव भक्त सुबह से देर शाम तक द्वादश ज्योतिर्लिंगों का एक ही जगह दर्शन कर सुखद अनुभव कर रहे हैं। सुबह वेला में तनाव मुक्ति शिविर में भी लोग भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम को सेवा केन्द्र की संचालिका संगीता बहन,विभा बहन, सुधाकर भाई, रंजीत भाई, ब्रजराज, इन्द्र कुमार, दीपक , शिवकुमार, दिनेश, आरती सहित दर्जनों ईश्वरीय सेवा केन्द्र से जुड़े लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।