संदेहास्पद स्थिति में वार्ड सदस्य के पति की मौत
बिस्फी में जगवन पश्चिमी पंचायत के वार्ड सदस्य डोमी देवी के पति उपेन्द्र साह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव ताड़ीखाने के पास मिला। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति को पिला-खिलाकर हत्या की गई। ताड़ी...
बिस्फी, निज प्रतिनिधि। जगवन पश्चिमी पंचायत के वार्ड सदस्य डोमी देवी के पति उपेन्द्र साह 50 वर्ष की मौत संदेहास्पद स्थिति में शनिवार की शाम हो गया। उसका शव एक ताड़ीखाने के पास पाया गया था। सूचना मिलने पर बिस्फी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिजबाया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को पिला-खिलाकर हत्या करके शव को ताड़ीखाना के पास फेंक दिया गया है। पत्नी ने बतायी कि पति को मारने में तीन-चार लोगों का हाथ है। घटना के बाद ताड़ी दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गया है। क्षेत्र में घटना के बारे में जहरीली शराब से मरने की भी चर्चा है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायगा। उपेन्द्र साह को चार पुत्र और पुत्रियां है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।