हादसे के मृतकों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
मधुबनी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अगुवाई में अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन हादसे के मृतकों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च...
मधुबनी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन हादसे में मारे गए लोगों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जिला भाजपा कार्यालय से कैंडल मार्च निकालते हुए समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंंबेडकर की प्रतिमा के पास दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना थे।, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, आदित्य झा, अमरेश श्रीवास्तव, कन्हैया साह, कुन्दन प्रताप सिंह, अशोक राम, अरुण राय, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, वार्ड पार्षद बद्री राय, गगन कुमार, सुनील झा, राम पुकार ठाकुर, शिवनाथ दास और अन्य थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प श्री झा ने कहा कि इस प्रकार की भयावह त्रासदी से पूरा देश स्तब्ध और शोकाकुल है। हम दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले, यही ईश्वर से कामना करते हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।