अंडर-54 किलो सीनियर बालक वर्ग में शाहिद अख्तर को गोल्ड
मोतिहारी में आयोजित ईस्ट चम्पारण जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 300 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की खेल में रूचि की सराहना की। विभिन्न वजन वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य...
मोतिहारी,नप्रि। ईस्ट चम्पारण ड्ट्रिरक्टि ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन महात्मा गांधी केन्द्रीय वश्विवद्यिालय के इनडोर स्टेडियम में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि, मोतिहारी नगर निगम के आयुक्त सौरभ सुमन यादव व विशष्टि अतिथि पश्चिमी चम्पारण के उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में अतिथियों ने ताइक्वांडो खेल प्रति बच्चों की रूचि को सराहा तथा इस खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ताइक्वांडो खेल को प्रोत्साहित करने वाले संस्थानों की भी प्रशंसा की। 300 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर दिखायी प्रतिभा: जिसमें दस शैक्षणिक एवं खेल संस्था के लगभग 300 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना बेहतर प्रदर्शन किया।
इस दौरान, 29 से 32 किलो वर्ग में नीया शरण को गोल्ड व सृष्टि को रजत पदक मिला। 26 से 29 किलो वर्ग में नंदिरा राजपुत को गोल्ड, जानवी को रजत व स्नेहा कुमारी को कांस्य पदक मिला। 32 से 35 किलो वर्ग में आराध्या गुप्ता को गोल्ड, आयात अमन को रजत व अदिती कुमारी को कांस्य पदक मिला। अंडर 41 किलो में सुप्रिया रानी को गोल्ड,रिशिका को रजत, आराध्या को कांस्य, अंडर-44 किलो में आविशी राज को गोल्ड,अंडर-55 में मान्या को गोल्ड, सनाया को रजत, आरुणी राज को कांस्य पदक मिला। इधर, अंडर-54 किलो सीनियर बालक वर्ग में शाहिद अख्तर को स्वर्ण व विशाल कुमार को रजत पदक मिला। अंडर-80 किलो वर्ग में आशीष कुमार को स्वर्ण व दीपक कुमार को रजत पदक, अंडर-44 जूनियर वर्ग में जियाना पटेल को स्वर्ण, अलशबा को रजत व गंगा रानी को कांस्य पदक मिला। अंडर 37 किलो में आराध्या कुमारी को स्वर्ण व निशा कुमारी को रजत पदक मिला। समापन सत्र के विशष्टि अतिथि आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने विजेताओं को गोल्ड, सील्वर व ब्रांज मेडल वितरित किया। वहीं, विशष्टि अतिथि के रूप में महात्मा गाँधी केन्द्रीय वश्विवद्यिालय की प्राध्यापिका डॉ. सपना ने भी प्रतिभागियों में मेडल वितरित किया। आयोजन को सफल बनाने में, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शिवाजी, सचिव अरूण कुमार श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष जाहिद हुसैन, संघ के कार्यकारिणी सदस्य लोकेश कुमार व सद्दाम हुसैन का उल्लेखनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।