बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी इंडिया गटबंधन :- मनोज कुमार सिंह
पताही प्रखंड के भकुरहिया चौक पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के लोग नितीश और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने...

पताही, निज संवाददाता। पताही प्रखंड के भकुरहिया चौक पर मंगलवार को इंडिया गठबंधन के प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह, राजद नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव सहित इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुये। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने मूड बना लिया है और इसबार नितीश और भाजपा की डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। पुरे बिहार में इंडिया गठबंधन की लहर है और आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चुनाव जीत कर सरकार बनायेगी।
साथ ही उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन के सभी पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही लग जाए। प्रदेश नेतृत्व जिस पार्टी के नेता को टिकट देगी उस प्रत्याशी को सभी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता नेता मिल कर जीत दिलाकर सदन में भेजनें का कार्य करेंगे। वहीं राजद नेता अच्छेलाल यादव ने कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करते हुऐ कहा कि इंडिया गठबंधन इस विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। इस सरकार में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। पदाधिकारी और अफसर तानाशाह हो गए हैं। बैठक में राजद के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिह चौहान, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह, वीआईपी पार्टी के संतोष महतो, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र सहनी, पूर्व उप प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, सीपीएम नेता अखिलेश सिंह, पूर्व प्रमुख पति रंजय पासवान, शेर मोहम्मद, पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार, शशि भूषण पांडेय, नाबिर साहब, धीरेंद्र सिंह, शेलेन्द्र झा, अमीनचंद शर्मा, मनोज सिंह, सुरेश यादव, कन्हैया यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।