IPS Officer Leads Arrest of 20 000 Rewarded Murder Accused in Madhuban मधुबन में बीस हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsIPS Officer Leads Arrest of 20 000 Rewarded Murder Accused in Madhuban

मधुबन में बीस हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

मधुबन में, आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने 20,000 रुपये के इनामी हत्या अभियुक्त सत्यनारायण राय को गिरफ्तार किया। वह करीब 9 महीने से फरार था। उसने 1 जुलाई 2023 को मनोज राय की हत्या की थी, जिसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 22 March 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
मधुबन में बीस हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

मधुबन,निज संवाददाता। आईपीएस अधिकारी पकड़ीदयाल के डीएसपी के नेतृत्व में मधुबन थाना के थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने हत्या के 20 हजार के इनामी एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। गिरफ्तार हत्यारोपी मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना के बंगरा निजामत ग्राम का सत्यनारायण राय है। वह करीब एक माह 9 महीने से फरार चल रहा था। डीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि विगत 1 जुलाई 2023 की रात को जितौरा ग्राम के बांध के पास स्थित एक बगीचे में पिपरा थाना के महारानी सिरसिया ग्राम के टोला बलुआ के मनोज राय की हत्या उसने गला काटकर कर दी थी। भैंस खरीदने के बहाने मृतक मनोज राय का चाचा छबीला राय उसे जितौरा ग्राम लाया था। जमीनी विवाद में छबीला राय ने सत्यनारायण राय से मिलकर अपने भतीजे की हत्या करवा दी थी। इसका खुलासा पूर्व मेंं गिरफ्तार छबीला राय ने किया था। भैंस खरीदने के लिए लाए गए रुपये को सत्यनारायण राय ले लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रूपए का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।