चोरी की बाइक के साथ नेपाल का नागरिक धराया
बनकटवा में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। जोलगांवा चौक के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान में फिरोज अख्तर देवान नामक व्यक्ति को रोका गया। बाइक चोरी की...

बनकटवा,एक संवाददाता। जितना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक सहित एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जोलगांवा चौक के समीप सीमा सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेपाली नागरिक सीमा सड़क से रक्सौल की तरफ जा रहा था। जिसे जांच के लिए रोका गया। जांच में हीरो ग्लैंबर बाइक व चेचिस नंबर जांच के क्रम में चोरी का निकला। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया वाहन चालक नेपाल के रौतहट जिले के शिवनगर थाना क्षेत्र के पोठियाही गांव का फिरोज अख्तर देवान है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।
जितना पुलिस बाइक के असली मालिक की पहचान करने में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।