Notorious Bandit Mahendra Sahni Arrested in Patahi with Multiple Charges कुख्यात डकैत व लाल वारंटी महेंद्र सहनी गिरफ्तार, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsNotorious Bandit Mahendra Sahni Arrested in Patahi with Multiple Charges

कुख्यात डकैत व लाल वारंटी महेंद्र सहनी गिरफ्तार

पताही थाना पुलिस ने जिहुली गांव से कुख्यात डकैत महेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कई जिलों में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। सीतामढ़ी कोर्ट से उसका लाल वारंट भी था। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 15 June 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
कुख्यात डकैत व लाल वारंटी महेंद्र सहनी गिरफ्तार

पताही (निज संवाददाता) पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र जिहुली गांव से कुख्यात डकैत व लाल वारंटी महेंद्र सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार डकैत के खिलाफ शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण सहित अन्य जिलों में डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के पूर्व में कई मामले दर्ज है। फिलहाल उक्त डकैत पर सीतामढ़ी जिले के एक मामले में लाल वारंट नर्गित था। थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महेंद्र सहनी पूर्व में कुख्यात डकैत रहा है तथा इनके खिलाफ सीतामढ़ी कोर्ट से लाल वारंट नर्गित था। सुचना प्राप्त हुई कि वह घर पर है। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी दल द्वारा घेराबंदी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार कुख्यात डकैत महेंद्र सहनी के अन्य कांडों की भी जानकारी विभन्नि थानों से ली जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।