पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने में 37 पर प्राथमिकी दर्ज
सुगौली। निज संवाददाता थाना के फुलवरिया में शनिवार को दख़लदाहनी करने गए अधिकारियों के

सुगौली। निज संवाददाता थाना के फुलवरिया में शनिवार को दख़लदाहनी करने गए अधिकारियों के साथ पुलिस से हुई धक्का मुक्की के मामले में पुलिस ने 17 नामजद व बीस अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यहां बताते चलें कि कोर्ट से दख़लदहानी दिलाने आए अधिकारियों के साथ गए पुलिसकर्मियों से विपक्षी उलझ गए। इस दौरान धक्का मुक्की से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें महिला सिपाही जुली कुमारी तथा गृह रक्षा वाहिनी के बिपिन कुमार शामिल है। महिला सिपाही जुली कुमारी के नाक के आसपास जख्म हो गया। वहीं गृह रक्षा वाहिनी के बिपिन कुमार के दाहिने हाथ के उंगली में हाथापाई के दौरान चोटिल हो गया।
घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज सीएचसी में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार फुलवरिया गांव निवासी पारस राउत का भूमि विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा था। जिसपर दख़लदहानी के आदेश के बाद कोर्ट के अधिकारी,सीओ सहित थाना पुलिस बल के अधिकारी व जवान शामिल थे। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई की गयी। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि दख़लदहानी के लिए गए पुलिसकर्मियों के साथ की गई दुर्व्यवहार व धक्का मुक्की के विरुद्ध 17 नामजद व बीस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।