केंद्रीय कृषि मंत्री का कार्यक्रम आज, सांसद राधामोहन सिंह ने लिया तैयारी का जायजा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पीपराकोठी में किसानों को संबोधित करेंगे। वे 6.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और दो हजार किसानों के साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह कार्यक्रम 29 से 12...

पीपराकोठी, एक संवाददाता। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कृषि वज्ञिान केंद्र पीपराकोठी आयेंगे। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान 6.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दो हजार किसानों साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे। जिसको लेकर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं कृषि से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार पूरे देश भर में भ्रमण कर रहे हैं। और जगह-जगह किसानों से वार्तालाप कर रहे हैं। इस भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कृषि वज्ञिान केन्द्र में सुबह 9 बजे आगमन सुनश्चिति हुआ है।
बताया कि भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा 29 से 12 जून तक देशव्यापी महत्वकांक्षी महाभियान की शुरूआत की गई है। जिसे विकसित कृषि संकल्प अभियान के नाम से पूरे देश में चलाया जा रहा है। यह देशव्यापी अभियान पूरे देश के सात सौ जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक वैज्ञानिकों की टीम किसानों की खेतों तक जाकर तकनीकी जानकारियां दे रहे हैं। इस कार्यक्रम से 15 दिनों में डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण के दोनों कृषि वज्ञिान केन्द्र के वैज्ञानिक की दो-दो टीमें तैयार की गई हैं। और प्रत्येक टीमें एक दिन में तीन-तीन गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। हर कार्यक्रम में दो सौ से अधिक किसानों को एकत्रित वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने की जानकारियां दे रहे हैं। किसानों की आय की दिन प्रति दिन कैसे बढ़े एवं उनकी आय दुगुनी करने और गांव के किसानों की समस्याओं की रूपरेखा भी तैयार कर रहे हैं। बैठक में विभन्नि संस्थान के पदाधिकारीगण, वश्विद्यिालय के पदाधिकारीगण, बिहार सरकार के सभी पदाधिकारीगण एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।