Violent Dispute in Dhaka One Dead Five Arrested After Facebook Comment Incident ढाका के फुलवरिया में मारपीट में बुजुर्ग की मौत, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsViolent Dispute in Dhaka One Dead Five Arrested After Facebook Comment Incident

ढाका के फुलवरिया में मारपीट में बुजुर्ग की मौत

ढाका के फुलवरिया गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक शेख वाजुल (65) का इलाज करते समय निधन हुआ। विवाद का कारण फेसबुक पर किया गया कमेंट बताया गया है। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 5 June 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
ढाका के फुलवरिया में मारपीट में बुजुर्ग की मौत

सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका थानान्तर्गत फुलवरिया गांव में बुधवार की देर संध्या दो पक्षों के बीच विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसमें इलाज के दौरान एक जख्मी की मृत्यु गुरुवार की अहले सुबह हो गयी। मृतक शेख वाजुल (65) है। वहीं जख्मी मृतक का पुत्र मुजीबुर्रहमान का इलाज चल रहा है। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि करीब चार माह पूर्व फेसबुक पर कमेंट घटना का कारण है। इसको लेकर बुधवार की संध्या दो पक्षों में बहस हो गयी और बहस मारपीट में तब्दील हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मामले में मुख्य अभियुक्त सहित पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज जब्त किया गया है। मामले में आवेदन प्राप्त हो चुका है। गांव में स्थिति सामान्य बनी हुयी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक रूपये लेनदेन का आरोप लगाते हुए घर में प्रवेश कर गये और शेख वाजुल के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये और बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। जख्मी होने के बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी से मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। लेकिन मोतिहारी में एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये। आक्रोशित लोगों को पुलिस प्रशासन ने समझा बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में मुख्य अभियुक्त अभिषेक जायसवाल सहित पांच को हिरासत में लिया गया है। इधर, डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है तथा कहा है कि आमजनों को गुमराह करने व अफवाह फैलानेवालों पर कड़ी कानुनी कार्रवाई की जायेगी। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल : घटना के बाद मृतक शेख वाजुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी व पुत्री के आंखों के आंसू नहीं सुख रहे है। उसे पांच लड़का व पांच लड़की है। वह घर पर ही रहता था। उसके लड़के बाहर मजदूरी करते हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव : घटना को लेकर गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसडीओ साकेत कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, अरेराज डीएसपी, साइबर डीएसपी, बीडीओ मो. इस्माइल अंसारी, पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय कुमार नर्दिोष, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय, घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय, पचपकड़ी थानाध्यक्ष संदीप कुमार सहित कई अन्य थानों की पुलिस गांव में कैम्प कर रहे है। इसके अलावे जिला से पुलिस बल बुलाया गया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए एसडीओ साकेत कुमार ने गांव में मज्ट्रिरेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। तीन शफ्टिों में मज्ट्रिरेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।