92-Year-Old Veteran Vishnu Dev Mandal Passes Away Honored with Funeral Procession सेवानिवृत्ति जवान के निधन पर निकाली शवयात्रा, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger News92-Year-Old Veteran Vishnu Dev Mandal Passes Away Honored with Funeral Procession

सेवानिवृत्ति जवान के निधन पर निकाली शवयात्रा

बरियारपुर के सरस्वती ग्राम निवासी 92 वर्षीय सेवानिवृत्त आर्मी जवान विष्णु देव मंडल का निधन उनके पैतृक आवास पर हुआ। उन्होंने 1962 में चीन और 1971 में पाकिस्तान के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 18 May 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्ति जवान के निधन पर निकाली शवयात्रा

बरियारपुर। बरियारपुर प्रखंड के सरस्वती ग्राम निवासी 92 वर्षीय सेवानिवृत्त आर्मी जवान विष्णु देव मंडल का निधन उनके पैतृक आवास पर शुक्रवार की रात हो गई। तिरंगा से सजाकर शव यात्रा निकाली गई। विष्णु देव मंडल 1962 में चीन एवं 1971 में पाकिस्तान के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। शव यात्रा में पुत्र संजय मंडल एवं रंजय मंडल, बेटी तनुजा मंडल, दामाद पटेल सेवा संघ के सचिव लटोरी मंडल, जितेंद्र, राहुल सहित कई सामाजिक-राजनीतिक नेता आदि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।