Dengue Cases Surge in Munger District 2 Test Positive and 3 New Patients Admitted चार मरीजों के एलिजा जांच रिपोर्ट में 2 मरीज मिला डेंगू पॉजिटिव, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDengue Cases Surge in Munger District 2 Test Positive and 3 New Patients Admitted

चार मरीजों के एलिजा जांच रिपोर्ट में 2 मरीज मिला डेंगू पॉजिटिव

मुंगेर जिले में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। अस्पताल की रिपोर्ट में 2 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 3 नए संभावित मरीजों को भर्ती किया गया है। फिलहाल डेंगू वार्ड में 9 मरीजों का इलाज चल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 16 Nov 2024 12:10 AM
share Share
Follow Us on
चार मरीजों के एलिजा जांच रिपोर्ट में 2 मरीज मिला डेंगू पॉजिटिव

मुंगेर, निज संवाददाता । जिले में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को जारी चार मरीजों के एलिजा जांच रिपोर्ट में 02 मरीज का रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिला। हालांकि डेंगू पॉजिटिव मिले दोनों मरीज का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं शुक्रवार को डेंगू संभावित 03 नए मरीज इलाज के लिए एडमिट हुए। फिलहाल डेंगू वार्ड में 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल उपाधीक्षक डा.रमण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मिले 04 मरीजों के एलिजा जांच रिपोर्ट में 02 डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिसमें जमालपुर निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार और मुंगेर निवासी 32 वर्षीय खुशबू देवी शामिल है। शुक्रवार को 03 डेंगू संभावित मरीजों को एडमिट किया गया है। जिसमें चंदनबाग निवासी 40 वर्षीय पिंकी देवी, कासिम बाजार निवासी 30 वर्षीय आशा देवी और शीतलपुर निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार सिंह शामिल है। तीनों का डेंगू एनएस वन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव रहने और प्लेटलेट्स काउंट काफी कम रहने पर डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों का एलिजा जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। पूर्व से इलाजरत 03 मरीज के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। फिलहाल डेंगू वार्ड में 9 मरीजों का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।