Intense Heat Wave in Munger Temperature Soars to 43 C with High Humidity मुंगेर में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsIntense Heat Wave in Munger Temperature Soars to 43 C with High Humidity

मुंगेर में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल

मुंगेर में तेज धूप और उमस से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्के बादल भी राहत नहीं दे रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 14 June 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल

मुंगेर, एक संवाददाता। पिछले कई दिनों की तरह शुक्रवार को भी मुंगेर में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखा। सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पूरे दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री नीचे गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस प्रकार, तापमान में कोई विशेष परिवर्तन तो नहीं हुआ और आसमान में कभी-कभी दिखने वाले हल्के बादल का भी कोई असर नहीं हुआ, जिससे लोगों को तेज धूप, गर्म हवाओं और अत्यधिक उमस का सामना लगातार करना पड़ा। ऐसे में शहरवासियों को सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने परेशान किया।

लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। इसके कारण दोपहर में मुंगेर की सड़कें सुनसान रहीं और बाजारों में रौनक कम दिखाई दी। लगातार गर्मी और उमस से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र, मुंगेर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिनभर हल्की दक्षिण-पूर्वी हवा चलती रही, जिससे गर्मी में कोई राहत नहीं मिली। हवा की अधिकतम गति लगभग 9 किमी प्रति घंटा रही। आसमान में हल्के बादल अवश्य दिखाई दिए, परंतु मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में मौसम में आंशिक परिवर्तन के संकेत हैं। आज दिन में बादल घिरे रह सकते हैं और तापमान में आज भी हल्का परिवर्तन दर्ज की जा सकती है, लेकिन गर्मी और उमस से विशेष राहत की संभावना कम है। आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 42 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। इसके साथ ही आज भी मुंगेर में दक्षिणी-पूर्वी हवा के ही चलने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में सुधार की उम्मीद भले ही हो, लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है। घर से निकलते समय सिर ढकने, हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने की अपील की गई है। विशेष रूप से बच्चों, वृद्धों और रोगग्रस्त लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।