Munger University Issues Transfer Orders for 26 Promoted Staff मुंविवि ने 26 कर्मियों को वरीयता पर किया तबादला, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger University Issues Transfer Orders for 26 Promoted Staff

मुंविवि ने 26 कर्मियों को वरीयता पर किया तबादला

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 26 अस्थायी प्रोन्नति प्राप्त कर्मियों को वरीयता के आधार पर स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। सभी कर्मियों को नए कार्यस्थल पर सात दिनों के भीतर योगदान करने के लिए कहा गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 12 April 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
मुंविवि ने 26 कर्मियों को वरीयता पर किया तबादला

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अस्थायी प्रोन्नति प्राप्त 26 कर्मियों को वरीयता के आधार पर स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इन सभी 26 कर्मियों को नवपदस्थापित कार्यस्थल पर सात दिनों के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग तथा राजभवन सचिवालय के निर्देश पर अपने अधीन संचालित अंगीभूत कालेजों के कर्मियों को प्रोन्नति दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को इनमें से 26 कर्मियों को विश्वविद्यालय तथा कालेजों के प्रशासनिक हित में पूरी तरह से अस्थायी व्यवस्था के तहत अपने निर्धारित वेतनमान के साथ उच्चतर पद का प्रभार देते हुए उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें शामिल सभी कर्मियों को प्रधान लिपिक तथा प्रधान लिपिक लेखा के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें सात दिनों के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कहा है कि इस प्रोन्नति का लाभ नहीं लेने वाले कर्मियों को भविष्य में किसी भी तरह की पदोन्नति अथवा एमएसीपी का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इन कर्मियों का किया गया स्थानांतरण -

शिक्षकेत्तर कर्मियों का नाम - पदस्थापन स्थल - पद

1. नरेश दास - कोशी कालेज, खगड़िया - प्रधान लिपिक

2. अखिल कुमार सिंह - महिला कालेज खगड़िया - प्रधान लिपिक

3. सत्यम शिवम सुंदरम - जेआरएस कालेज - प्रधान लिपिक लेखा

4. अरूण कुमार सिंह - आरएस कालेज - प्रधान लिपिक

5. कृपाल कुमार सिंह - केकेएम कालेज जमुई - प्रधान लिपिक

6. अर्चना कुमारी - आरडी एंड डीजे कालेज - प्रधान लिपिक

7. संजय कुमार चौधरी - डीएसएम कालेज झाझा - प्रधान लिपिक

8. शंभु नाथ मिश्रा - आरएस कालेज तारापुर - प्रधान लिपिक लेखा

9. असद फारूखी - कोसी कालेज खगड़िया - प्रधान लिपिक लेखा

10. जितेंद्र कुमार - आरडी कालेज शेखपुरा - प्रधान लिपिक

11. राज कुमार - बीआरएम कालेज - प्रधान लिपिक

12. अतुल कुमार - केएमडी कालेज - प्रधान लिपिक

13. विजय कुमार सिंह - जेएमएस कालेज - प्रधान लिपिक

14. गुंजेश कुमार सिंह - एचएस कालेज - प्रधान लिपिक

15. इंद्रदेव मंडल - केडीएस कालेज - प्रधान लिपिक

16. विजय कुमार यादव - जमालपुर कालेज जमालपुर - प्रधान लिपिक

17. खालिद नजमी - जेआरएस कालेज जमालपुर - प्रधान लिपिक

18. राजीव कुमार सिन्हा - महिला कालेज खगड़िया - प्रधान लिपिक लेखा

19. लालमोहन पंडित - केएमडी कालेज - प्रधान लिपिक लेखा

20. सौरभ कुमार सिंह - केकेएम कालेज जमुई - प्रधान लिपिक लेखा

21. निशुतोष कुमार निशु - जेएसएस कालेज - प्रधान लिपिक लेखा

22. कृष्ण कुमार आाजाद - आरडी एंड डीजे कालेज - प्रधान लिपिक लेखा

23. राव विमल - बीआरएम कालेज - प्रधान लिपिक लेखा

24. सुप्रिया कुमारी - केडीएस कालेज - प्रधान लिपिक लेखा

25. एएफ नजमी - जमालपुर कालेज जमालपुर - प्रधान लिपिक लेखा

26. संजीव कुुमार - एचएस कालेज - प्रधान लिपिक लेखा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।