मनरेगा से बने खेल मैदान का विधायक ने किया उद्घाटन
संग्रामपुर प्रखंड में विधायक राजीव कुमार सिंह ने मनरेगा से बने दो नए खेल मैदानों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद मदन कुमार सिंह और कमलनयन सिंह ने अध्यक्षता की। विधायक ने कहा कि सरकार का...

संग्रामपुर/ टेटियाबंबर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड में मनरेगा से बने दो नवनिर्मित खेल मैदानों का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। पब्लिक हाई स्कूल बढ़ौनियां और कटियारी पंचायत की समदा में खेल मैदान के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद मदन कुमार सिंह एवं कमलनयन सिंह ने की। मुखिया वीर कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव में खेल मैदान हो, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर 16 युवाओं के बीच खेल जर्सी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ऑनलाइन जुड़े।
कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी अमरजीत साबरी, जदयू नेता विनोद मंडल, रोजगार सेवक गौरव कुमार, कौशल किशोर सिंह, लोजपा अध्यक्ष जीवन सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद थे। टेटियाबंबर से एसं. के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड के केशौली एवं बनगामा पंचायत में नवनिर्मित तीन खेल मैदान का विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। विधायक ने केशौली पंचायत अंतर्गत गुणमारी पुल बरसंडा, वहीं दूसरी ओर बनगामा पंचायत में दो जगह रामचरित्र मैदान एवं टिक्कर मैदान का भी उद्घाटन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।