Bhajayumo Organizes Open Marathon on Rani Ahilyabai Holkar Jayanti अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की मैराथन दौड़, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsBhajayumo Organizes Open Marathon on Rani Ahilyabai Holkar Jayanti

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की मैराथन दौड़

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की मैराथन दौड़ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की मैराथन दौड़

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSat, 31 May 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की मैराथन दौड़

भाजयुमो की ओर से रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित ओपन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में संदीप पाल और महिला वर्ग में पारुल पहले स्थान पर रहे। मायापुर स्पोर्ट्स सिटी कॉम्प्लेक्स के पास भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। चार किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में संदीप पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मोहिन गुज्जर ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिला वर्ग में पारुल पहले, रॉबिन वर्मा दूसरे और अंजली तीसरे स्थान पर रही।

मैराथन जीतने वाले खिलाड़ियों में पहला स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 2100 रुपये, दूसरा 1100 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 500 रुपये नगद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें शहर के 145 युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।