Summer Special Train Extended for Rajgir-Khagaria Route Amid High Demand राजगीर- खगड़िया समर स्पेशल ट्रेन का 12 ट्रिप फेरा बढ़ा, यात्रियों को राहत राजगीर- खगड़िया समर स्पेशल ट्रेन का 12 ट्रिप फेरा बढ़ा, यात्रियों को राहत, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSummer Special Train Extended for Rajgir-Khagaria Route Amid High Demand

राजगीर- खगड़िया समर स्पेशल ट्रेन का 12 ट्रिप फेरा बढ़ा, यात्रियों को राहत राजगीर- खगड़िया समर स्पेशल ट्रेन का 12 ट्रिप फेरा बढ़ा, यात्रियों को राहत

जमालपुर से राजगीर-खगड़िया के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन को एक महीने और चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 29 May 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
राजगीर- खगड़िया समर स्पेशल ट्रेन का 12 ट्रिप फेरा बढ़ा, यात्रियों को राहत राजगीर- खगड़िया समर स्पेशल ट्रेन का 12 ट्रिप फेरा बढ़ा, यात्रियों को राहत

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। राजगीर, किऊल, जमालपुर, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गर्मी को देखते हुए पूर्व रेलवे मालदा मंडल प्रशासन और दानापुर मंडल ने राजगीर से खगड़िया चल रही समर स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इस ट्रेन का परिचालन एक माह और किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को ट्रालय के रूप में 6 मई से परिचालन शुरू कर 31 मई तक चलाने की घोषणा की गयी थी। लेकिन यात्रियों की मांग को देखते हुए इसे एक माह के लिए और चलायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ट्रेन नंबर 03266 राजगीर से और ट्रेन नंबर 03265 खगड़िया से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को परिचालन किया जाएगा। ट्रेन को आगामी 3 जून, 7 जून, 10 व 11 जून, 14 व 17 जून, 18 और 21 जून, 24 और 25 जून तथा 28 जून तक जमालपुर, मुंगेर, खगड़िया, किऊल और राजगीर के यात्री यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिनमें एसी थ्री टियर 1, एसएलआर 2, शयनयान श्रेणी 4, साधारण द्वितीय श्रेणी (जीएस) 4 कोच होंगे। राजगीर- खगड़िया समर स्पेशल ट्रेन की टाइम टेबल: ट्रेन नंबर 03266 राजगीर- खगड़िया ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 6.10 बजे राजगीर से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1 बजे खगड़िया पहुंचेगी। पूर्व रेलवे के अधीन यह ट्रेन अभयपुर में 10:36 बजे आगमन और प्रस्थान 10:38 बजे, जमालपुर में आगमन 10:52 बजे और प्रस्थान 11:02 बजे और मुंगेर में आगमन 11:40 बजे और प्रस्थान 11:45 बजे स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं ट्रेन नंबर 03265 खगड़िया - राजगीर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 2 बजे खगड़िया से रवाना होगी। उसी दिन रात 9.25 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुंगेर में आगमन दोपहर 2.55 बजे और प्रस्थान दोपहर 3 बजे होगी, जमालपुर में आगमन शाम 3.22 बजे और प्रस्थान शाम 3.32 बजे होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।