Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे के भाई अहान की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' का टीजर आउट, इस एक्ट्रेस संग रोमांस करते आए नजर
इस फिल्म को YRF ने बनाया है, तो वहीं इसे मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है, जो पहले 'आशिकी 2', 'एक विलेन' और 'राज' जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे भी अपनी बहन और चाचा चंकी पांडे की राह पर चल पड़े हैं। अहान जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। अहान यशराज फिल्म्स (YRF) की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। आज यानी 30 मई, 2025 को अहान की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' का धमाकेदार टीजर वीडियो आउट कर दिया गया है। ये टीजर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है।
इस एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे अहान
'सैयारा' एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अनीता पड्डा लीड रोल में नजर आ आएंगी। टीजर की शुरुआत अनीता की खूबसूरत आवाज के साथ होती है। अनीता कहती हैं, 'मुझे तसल्ली दे दो जो, वो शब्द उधारा ढूंढ रहा है, एक सितार ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है।' इसके बाद एंट्री होती है अहान पांडे की। अहान रोमांटिक अंदाज में अनीता का हाथ थामते हैं। इसके बाद टीजर में उनके किसिंग सीन और कई रोमांटिक सीन भी दिखाए गए।
ये है 'सैयारा' का मतलब
अनीता आगे 'सैयारा' का मतलब बताती हैं। वो कहती हैं, 'सैयारा मतलब तारों में एक तन्हा तारा, खुद जल के जो रौशन कर दे जग ये सारा, वो आवारा ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है।' बता दें कि इस फिल्म को YRF ने बनाया है, तो वहीं इसे मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है, जो पहले 'आशिकी 2', 'एक विलेन' और 'राज' जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक बार फिर से पर्दे पर कमाल दिखाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।