Truck Hits Auto on NH 80 in Munger Two Injured ट्रक के धक्के से ऑटो सवार 02 युवक घायल, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTruck Hits Auto on NH 80 in Munger Two Injured

ट्रक के धक्के से ऑटो सवार 02 युवक घायल

मुंगेर में लखीसराय-मुंगेर मुख्य पथ एनएच 80 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक अभिषेक कुमार और दूसरा 17 वर्षीय अमन कुमार है। दोनों को गंभीर चोटों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 15 May 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
ट्रक के धक्के से ऑटो सवार 02 युवक घायल

मुंगेर, निज संवाददाता । लखीसराय-मुंगेर मुख्य पथ एनएच 80 पर बुधवार की दोपहर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ऑटो में धक्का मार कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 02 युवक घायल हो गए। घायलों में मेदनीचौकी निवासी अभिषेक कुमार और हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चांद टोला निवासी 17 वर्षीय अमन कुमार शामिल है। गंभीर रूप से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।