Yoga Awareness Campaign Launched in Khargpur for International Yoga Day अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsYoga Awareness Campaign Launched in Khargpur for International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

खड़गपुर में होटल प्रज्ञा में बिहार दक्षिणी महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय सेमिनार चल रहा है। दूसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें योग के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। सुधा कुमारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 30 May 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित होटल प्रज्ञा मे बिहार दक्षिणी महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सेमिनार के दूसरे दिन योग शिविर एवं आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जागरूकता के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई जो पूरे नगर कि भ्रमण किया। बिहार एवं झारखंड के राज्य कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य सुधा कुमारी ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी में करें योग, रहे निरोग, 21 जून को योग दिवस मनाएंगे, घर-घर योग का अलख जगाएंगे। प्रभात फेरी मारवाड़ी टोला, कृष्ण बाजार, पश्चिम अजीमगंज, अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, एकता पार्क, थाना चौक, पुरानी चौक से गुजरते हुए मारवाड़ी टोला प्रज्ञा मैरिज हॉल पहुंचा।

प्रभात फेरी में प्रेरणा गीत के माध्यम से आम जनता को योग के प्रति जागरूक किया। शिविर के दूसरे दिन सुधा कुमारी ने कहा कि पूरा विश्व शांति की खोज में चल पड़ा है। योग एक ऐसा माध्यम है जहां शक्ति और शांति दोनों मिलती है। उन्होंने कहा कि आत्मा से परमात्मा का मिलन योग से होता है। नियमित योग करने से मनुष्य का शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से स्वस्थ बन जाता है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सुधा दीदी, राज्य प्रभारी उषा किरण, पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी एवं संजीव कुमार ने बौद्धिक एवं संगठन पर विस्तृत चर्चा किया। निष्ठावान महिला कार्यकर्ताओं ने नियमित योग कक्षा को आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।