इंस्टा पर हत्यारे ने पोस्ट किया कबुलनामा; बताया- किसान को क्यों मारी गोली, पुलिस ने दबोचा
विशाल कुमार नाम के युवक की ओर से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किसान की गोली मार हत्या करने की बात भी स्वीकार की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में तीन साल पूर्व की रंजिश मेंएक बुजुर्ग किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। तीन साल पूर्व बाइक से कीचड़ उड़ाने के विवाद में बधार से लौट रहे किसान की पीठ में पीछे से गोली मारी गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक टीकापुर गांव निवासी स्व. भोला राय के निवासी 65 वर्षीय पुत्र शिवपूजन राय थे। गांव के ही तीन लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्यारे ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर हत्या का कारण बताया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इधर, हत्या के बाद विशाल कुमार नाम के युवक की ओर से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किसान की गोली मार हत्या करने की बात भी स्वीकार की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वह टीकापुर गांव निवासी विशाल कुमार बताया जा रहा है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की छानबीन और घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। एसपी राज ने बताया कि गोली मारने के एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल एक पिस्टल की बरामदगी कर ली गयी है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को भी छापेमारी की जा रही है। कहा कि हत्या की तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से भी तफ्तीश की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के बल के साथ पहुंच गए। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह भी बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर और एफएसएल व डीआईयू की टीम के साथ पहुंचे। एसडीपीओ ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य का संकलन किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव से एक बुलेट बरामद किया गया है।