श्याम भरतिया अध्यक्ष, राकेश सम्राट बने वनवासी कल्याण आश्रम के महानगर सचिव
वनवासी कल्याण आश्रम के सूतापट्टी स्थित कार्यालय में महानगर इकाई की एक बैठक अध्यक्ष रमेश कुमार केजरीवाल के अध्यक्षता में आयोजित की गई ,जिसमे वर्तमान महानगर समिति को भंग कर के नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया।

वनवासी कल्याण आश्रम के सूतापट्टी स्थित कार्यालय में महानगर इकाई की एक बैठक अध्यक्ष रमेश कुमार केजरीवाल के अध्यक्षता में आयोजित की गई ,जिसमे वर्तमान महानगर समिति को भंग कर के नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय नगरीय कार्य प्रमुख हिरेंद्र सिन्हा ने कहा कि कल्याण आश्रम वनवासी समाज को संगठित एवं संरक्षित करने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, उन्होंने वनवासी क्षेत्र की समस्या को राष्ट्रीय समस्या बताया और कहा कि वनवासी समाज को अलग थलग करने का षडयंत्र रचा जा रहा है, जिसमें विरोधी कभी सफल नहीं होंगे
विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना चन्नी ने कहा कि वनवासी समाज की सेवा बहुत ही पवित्र एवं पुनीत कार्य है, उन्होंने सभी को बंधुत्व का भाव लेकर सेवा करने की अपील की। प्रांतीय महामंत्री डॉ अजय नारायण ने कहा कि वनवासी समाज के लिए कुछ करने से आत्मा को असीम शांति मिलती है और वनवासी समाज के आगे बढ़े बिना देश का विकास असंभव है। प्रांतीय संगठन मंत्री नीतीश सिंह ने वनवासी समाज को देश के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सभी से आगे आने और सहयोग करने की अपील की और कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग वनवासी समाज से जुड़े। प्रांत उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने प्रस्ताव पारित कर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
अध्यक्ष – श्याम सुन्दर भरतिया
उपाध्यक्ष –
1. शिव शक्तिधर शर्मा –
2. डॉ यशवंत
3. डा.विजय कृष्ण
4. मंजू शर्मा- भगवानपुर
सचिव – राकेश सम्राट
सह सचिव-
1. पंकज प्रकाश
2. आलोक अभिषेक
3. हिमांशु राय
4. साधना सिंह
5. राम बाबू सुमन
कोषाध्यक्ष – श्याम सुरेका
कार्यकारिणी सदस्य –
1. अभिषेक चौधरी
2. संदीप अग्रवाल
3. अविनाश कुमार
4. अनूप सिन्हा
5. सर्वजीत कुमार
6. अमरजीत कुमार
7. बिपिन श्रीवास्तव
8. बिनोद वर्मा
9. अनिल तुलस्यान
10. डा दीपक सिद्धार्थ
11. अंजनी तुलस्यान
12. रमण मिश्रा
13 .राकेश नंदन
14. संतोष तुलस्यान
15. प्रह्लाद गाँधी
16. प्रो. प्रकाश कुमार
17. सर्वेश कुमार
महिला समिति –
1. अर्चना बंका – अध्यक्ष
2. डॉ मोनालिसा- उपाध्यक्ष
3. आशा सिन्हा – सचिव
बैठक का संचालन राकेश सम्राट ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ यशवंत ने किया
बैठक में मुख्य रूप से वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय नगरीय कार्य प्रमुख हिरेंद्र सिन्हा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना चन्नी ,प्रांतीय महामंत्री डॉ अजय नारायण, प्रांतीय संगठन मंत्री नीतीश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामना दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।