Akhilesh Yadav s Visit to Amethi Sparks Enthusiasm Among SP Workers अखिलेश यादव का अमेठी में भव्य स्वागत किया, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAkhilesh Yadav s Visit to Amethi Sparks Enthusiasm Among SP Workers

अखिलेश यादव का अमेठी में भव्य स्वागत किया

Gauriganj News - मुसाफिरखाना। संवाददाता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अमेठी

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजThu, 15 May 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
अखिलेश यादव का अमेठी में भव्य स्वागत किया

मुसाफिरखाना। संवाददाता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अमेठी आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को रामरायपुर स्थित सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के आवास जाते समय रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। चकबहेर गांव के पास पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी ‘धीरू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ अगवानी की। वहीं प्रेमशाह गांव के पास शशांक यादव और भाले सुल्तान शहीद स्मारक पर डॉ. सिंधुजीत सिंह बबलू ने अभिनंदन किया। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव, जयसिंह प्रताप यादव, विजय यादव, अरशद अहमद, गिरीश यादव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।