नीतीश ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए: शीला
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को गर्व का विषय बताया। मंत्री ने भारतीय सेना की...

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके किए कार्यों का कोई अन्य उदाहरण देश में नहीं है। मंत्री गुरुवार को जदयू प्रदेश दफ्तर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य की बदौलत ही हम चैन की नींद सो पाते हैं। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है, हम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इसके पहले मंत्री ने विभिन्न जिलों से आए आमलोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।