Ambika Sarraf Shines at National Youth Parliament 2025 in Muzaffarpur युवा संसद में एमएसकेबी की अंबिका को छठा स्थान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAmbika Sarraf Shines at National Youth Parliament 2025 in Muzaffarpur

युवा संसद में एमएसकेबी की अंबिका को छठा स्थान

मुजफ्फरपुर में नेहरू युवा संगठन द्वारा आयोजित विधानसभा में विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025 में अंबिका सर्राफ ने छठा स्थान प्राप्त किया। अंबिका ने 'संविधान दिवस के 11 संकल्प' विषय पर अपने विचार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 31 March 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
युवा संसद में एमएसकेबी की अंबिका को छठा स्थान

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेहरू युवा संगठन की ओर से विधानसभा में विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025 का आयोजन किया गया। इसके लिए सूबे के हर जिले से 10 युवा विद्यार्थियों का चयन जिलास्तर की प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया गया था। इसमें 380 प्रत्याशियों में भाग लिया।

युवा संसद में मुजफ्फरपुर जिले की महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा अंबिका सर्राफ ने छठा स्थान प्राप्त किया। अंबिका ने यह उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय के साथ विश्वविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। अंबिका ने ‘संविधान दिवस के 11 संकल्प : भारतीय संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिज्ञा विषय पर अपने विचार विधानसभा में रखे। कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने भी छात्रा की उपलब्धि से हर्ष जताया है। कहा कि इस तरह की उपलब्धियां और आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास के लिए अति आवश्यक हैं। एनएसएस पदाधिकारी ममता वर्मा ने भी छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।