Bihar Development Under Modi 11 Years of Growth and Prosperity डर खत्म हुआ तो बदल रहा बिहार : सम्राट, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Development Under Modi 11 Years of Growth and Prosperity

डर खत्म हुआ तो बदल रहा बिहार : सम्राट

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश में विकास हुआ है। उन्होंने मेक इन इंडिया और गरीब कल्याण के लिए कई योजनाओं की बात की। बिहार में उद्योग, कृषि, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 12 June 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
डर खत्म हुआ तो बदल रहा बिहार : सम्राट

मुजफ्फरपुर, हिप्र। डर खत्म हुआ तो बिहार बदल रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों का कार्यकाल अमृतकाल, सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का रहा है। बिहार और विकसित भारत निर्माण की ओर सरकार अग्रसर है। भारत को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प है। ये बातें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार के 11 पूरे होने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में घोटालों व तुष्टीकरण वाली सरकार थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को खड़ा किया। उन्होंने विकसित भारत व मेक इन इंडिया की कल्पना की।

11 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने इसे पूरा कर दिखाया। आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है। ब्राह्मोस मिसाइल मेक इन इंडिया की कल्पना का ही साकार रूप है। ऑपरेशन सिंदूर से संसार में मोदी का संदेश गया कि दुनिया में कहीं भी आतंकवादी रहे उसे नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा। विश्व के करीब 60 देशों की भारत सहायता कर रहा है। देश के करीब 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। इसमें बिहार के 2.50 करोड़ लोग शामिल हैं। 27 सौ वर्ष पहले चाणक्य व चंद्रगुपत तथा 1950 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को पूरा करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने धारा-370 को हटाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार और च संचालन जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने किया। डबल इंजन की सरकार में राज्य का तेजी से हो रहा विकास : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और सूबे के नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। मछली व बिजली उत्पादन, उद्योग व कृषि के क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ। 25 वर्ष पहले राज्य का बजट छह हजार करोड़ का होता था। इस बार यह बजट 3.17 लाख करोड़ का हो गया। कार्यक्रम में सांसद राजभूषण चौधरी, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक रामसूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, मेयर निर्मला साहू, उप मेयर मोनालिसा, चैंबर अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया, कुलपति दिनेशचंद्र राय, डॉ. ममता रानी, पूर्व एमएलसी गीता देवी, नरेंद्र कुमार सिंह, मनोज तिवारी, मुकेश शर्मा, रविशंकर कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, सम्राट कुमार, प्रभात मालाकार, डॉ. साकेत शुभम ठाकुर आदि थे। पताही हवाई अड्डे से अगले वर्ष से शुरू होंगी उड़ाने : मीट के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कई हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर का पताही हवाई अड्डे से अगले वर्ष से उड़ाने शुरू होंगी। जरूरत पड़ने पर रन-वे के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण भी की जाएगी। कहा कि बिहार में बाढ़ एक बड़ी समस्या थी। सरकार को बाढ़ से जूझना पड़ता था। अब इसे सिंचाई के साधन के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य में स्टार्टअप पर दस लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में नया टाउनशिप बनाया जाएगा। नए बस स्टैंड बनाए जा रहे हैं। कैंसर अस्पताल बनाया गया। उद्योगपतियों की पहली पसंद मुजफ्फरपुर है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में कोई कंफ्यूजन नहीं : बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पर पूछे गए सवालों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए में कोई कंफ्यूजन नहीं है। एनडीए में शामिल सभी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं है। इस बार फिर से बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।