Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBishunpur Keho Panchayat Elections Vishwanath Prasad Yadav Wins Fourth Term
विश्वनाथ यादव चौथी बार बने पैक्स अध्यक्ष
सरैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ प्रसाद यादव ने चौथी बार जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व पंसस अनीता कुमारी को 167 मतों से हराया। मतदान में 68.86 फीसदी भागीदारी रही, जिसमें 896 मतदाताओं में से...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 12 June 2025 08:52 PM

सरैया। बिशुनपुर केशो उर्फ सरैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद यादव लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होंने पूर्व पंसस अनीता कुमारी को 167 मतों से पराजित किया। सुरेंद्र यादव को 359, अनीता कुमारी को 202 तथा सुरेंद्र राय को 31 मत मिले। 26 मत रद्द किए गए। इससे पहले गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इसमें कुल 68.86 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 896 मतदाताओं में से 618 ने मतदान किए। मतदान के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में मतों की गिनती हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।