BJP Announces New Executive Committee for Sakra Nagar Mandal भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति का हुआ गठन, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Announces New Executive Committee for Sakra Nagar Mandal

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति का हुआ गठन

भाजपा ने सकरा नगर मंडल की कार्यसमिति की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति की। युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन बाबू शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता भारती,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 31 May 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति का हुआ गठन

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा के सकरा नगर मंडल की कार्यसमिति की घोषणा शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कर दी। सकरा नगर पंचायत भाजपा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन बाबू शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता भारती, किसान मोर्च अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद बनाए गए। वहीं शंकर राम को अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष, राजा चौधरी को अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष, मो. दुलारे को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, सुनील गिरि को मंडल पदाधिकारी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रामकृष्ण कुमार, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा, रीता देवी, महामंत्री अमित कुमार मिश्रा, सोनू निगम कुमार, मंत्री सकलदेव साह, रवींद्र पोद्दार, गुड्डू कुमार, सोनी कुमारी, गायन्ति देवी, गोविंदा गुप्ता को कोषाध्यक्ष और मंडल प्रकोष्ठ संयोजक पंचायती राज धर्मेंद्र पासवान, संयोजक महादलित राकेश चौधरी, संयोजक सहकारिता पंख कुमार पटेल, संयोजक मत्स्यजीवी राम नारायण सहनी, कार्यालय मंत्री कुमारी विभा शर्मा, मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, कुमार चंचल दास, पप्पू कुमार और चंदन कुमार को मनोनीत किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।