हल्द्वानी में कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी में महिला कांग्रेस महानगर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने पांच उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री, आठ सचिव और दो ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की। रेनु तोमर को मीडिया प्रभारी...

हल्द्वानी। महिला कांग्रेस हल्द्वानी महानगर की कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया गया। महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने बताया कि पांच उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री, आठ सचिव, दो ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए। रेनु तोमर को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मुन्नी पंत, राधा चौधरी, मीनाक्षी नयाल, गीता बहुगुणा, तलत जहां को उपाध्यक्ष, पुष्पा मेहता, भगवती पांडे, लता पांडे, देवकी आर्या, कनक जीना, मुन्नी जोशी, वंदना, रजनी देवी को महामंत्री, भागीरथी देवी, शांति कोरंगा, साइस्ता बेगम, शबनम, मंजू आर्या, मुन्नी उप्रेती, मीना राणा, गीता पांडे को सचिव, सविता गुरुरानी को काठगोदाम ब्लॉक और दीपा गोस्वामी को बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।