BJP Muzaffarpur East District President Appoints New Coordinators for Assembly Constituencies भाजपा पूर्वी के छह विस क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Muzaffarpur East District President Appoints New Coordinators for Assembly Constituencies

भाजपा पूर्वी के छह विस क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त

भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने रविवार को छह विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजकों के नामों की घोषणा की। नियुक्तियों का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों का कुशल क्रियान्वयन करना है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 15 June 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा पूर्वी के छह विस क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त

मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने पूर्वी जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं संयोजकों के नामों की घोषणा रविवार को की। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों के कुशल क्रियान्वयन के लिए इन नियुक्तियों का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुकेश कुमार शर्मा को मुजफ्फरपुर नगर विस तो फेकू राम को कुढ़नी विस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अरविंद कुमार सिंह को बोचहां, अंकज कुमार को सकरा, रवींद्र प्रसाद सिंह को औराई और सतीश कुमार को गायघाट प्रभारी नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा अमिताभ कुमार को मुजफ्फरपुर नगर, अशोक कुमार सिंह को कुढ़नी, आशीष कुमार पिंटू को बोचहां, कपिलेश्वर प्रसाद को सकरा, अशोक साह को औराई, बिकाऊ यादव को गायघाट के संयोजक की जिम्मेवारी दी गई है।

इसके अलावा साकेत शुभम ठाकुर को जिला सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। सभी नव मनोनीत नेताओं को केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, केदार गुप्ता, रामसूरत राय, सुरेश शर्मा, डॉ. राजेश वर्मा, बेबी कुमारी, नरेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा, अशोक कुमार झा, अंजना कुशवाहा, सुरेश कुमार, राशि खत्री, ऋतु राज, इंदिरा सिंह सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।