Congress Launches Mai Bahin Scheme to Empower Women in Muzaffarpur कांग्रेस की माई बहिन मान योजना जिले में शुरू, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCongress Launches Mai Bahin Scheme to Empower Women in Muzaffarpur

कांग्रेस की माई बहिन मान योजना जिले में शुरू

कांग्रेस ने रविवार को मुजफ्फरपुर में 'माई बहिन मान योजना' की शुरुआत की। इस योजना के तहत महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिसके तहत उन्हें हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य महिलाओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 15 June 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की माई बहिन मान योजना जिले में शुरू

मुजफ्फरपुर, वसं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस की माई बहिन मान योजना की रविवार से जिले में शुरुआत हुई। इस क्रम में गोला बांध रोड स्थित महिला कांग्रेस नेत्री विजेता राज के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं का योजना के तहत पंजीकरण कराया गया। इसके अलावा जिले के कुढ़नी, औराई, कटरा, बंदरा सहित दस प्रखंडों में भी इस योजना के तहत महिलाओं का पंजीकरण हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर आवाज उठाती रही है। साथ ही सरकार में रहते हुए कई जनकल्याणकारी योजनओं की भी शुरुआत पार्टी द्वारा की जाती रही है।

इस बार भी प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माई बहिन योजना लागू करने पर पार्टी काम कर रही है। इस साल होने वाले विधान सभा चुनावों में पार्टी के सत्ता में आते ही माई बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 25 सौ रुपये दिए जाएंगे। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके लिए रविवार से जिले में योजना की लाभ लेने वाली महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया गया है। मौके पर सूरज सहनी, अभिषेक सिंह, जितेश कुमार जितु, महेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।