Elderly Couple Dies Tragically Husband and Wife Pass Away Together पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने भी ताेड़ दिया दम, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsElderly Couple Dies Tragically Husband and Wife Pass Away Together

पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने भी ताेड़ दिया दम

डुमरियाघाट के अर्जुन छपरा गांव में एक बुजुर्ग दंपति की दुखद कहानी सामने आई है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर नारायणी नदी के किनारे किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 12 April 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने भी ताेड़ दिया दम

डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया पंचायत के अर्जुन छपरा गांव में गुरुवार को पति के देहांत की खबर सुनते ही पत्नी के भी प्राण निकल गए। परिजनों ने नारायणी नदी के किनारे एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के शुकुल साह (85) की तबीयत गुरुवार संध्या अचानक खराब हुई तो तो कोटवा में इलाज कराए। सुबह में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके परिजन कोटवा से लेकर उन्हें घर लौट रहे थे। इधर रास्ते में पत्नी को अपने पति की मौत की खबर लगी। भनक लगते ही गाड़ी में ही पत्नी शिवदेनी देवी (80) वर्ष ने भी प्राण त्याग दिए। इधर मृतक के घर और गांव में मातम छाया हुआ है। दरवाजे पर सगे संबंधी और शुभचिंतक पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। मृतक शुक्ल साह को तीन पुत्र हरेंद्र साह, उमेश साह और विनय साह है। वहीं एक पुत्री है। सभी का शादी विवाह हो चुके हैं। वह अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। शुक्रवार को गंडक नदी के नारायणी तट पर दोनों बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।