Fire in Sahibganj Destroys Four Homes One Injured आग से चार घर राख, बहन को बचाने में भाई झुलसा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsFire in Sahibganj Destroys Four Homes One Injured

आग से चार घर राख, बहन को बचाने में भाई झुलसा

साहेबगंज के पकड़ी बसारत और राजैपुर गांव में गुरुवार को आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। विवेक कुमार (15) बहन को निकालते समय झुलस गया। आग में चार लाख की संपत्ति जल गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 24 April 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
आग से चार घर राख, बहन को बचाने में भाई झुलसा

साहेबगंज। पकड़ी बसारत और राजैपुर गांव में गुरुवार को आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। बहन को घर से निकालने के दौरान विवेक कुमार (15) झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। अग्नीपीड़ितों में रीता देवी, सुमित्रा देवी तथा राजेपुर निवासी नागेश्वर ठाकुर, किशोरी पंडित शामिल है। घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित चार लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुखिया पति शंभू साह ने निजी कोष से राहत का वितरण किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।