नवगठित भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक
गायघाट में मंगलवार को दक्षिणी मंडल की नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष संजागर कुमार सहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और चुनाव के लिए तैयार रहने का...
गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड के दक्षिणी मंडल की नवगठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष संजागर कुमार सहनी की अध्यक्षता में मंगलवार को कांटा रामजानकी मठ में हुई। इसका संचालन मंडल महामंत्री अर्जुन कुमार सिंह ने किया। इसमें उपस्थित सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का अतिथियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह कार्यकर्ता से चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। मौके पर सुजीत चौधरी, अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शशांक शेखर, बिकाऊ यादव, जयप्रकाश गामी, राजकुमार सहनी, रंजीत कुमार, उमाशंकर ठाकुर, प्रसनजीत कुमार, दीपक कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।