Former Councillor Vijay Kumar Jha Granted Bail in Land Dispute and Misconduct Case पूर्व निगम पार्षद विजय झा को मिली जमानत, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsFormer Councillor Vijay Kumar Jha Granted Bail in Land Dispute and Misconduct Case

पूर्व निगम पार्षद विजय झा को मिली जमानत

मुजफ्फरपुर में पूर्व निगम पार्षद विजय कुमार झा को जमीन व मकान कब्जाने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें न्यायिक दंडाधिकारी सावित्री कुमारी की कोर्ट से जमानत मिल गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 13 May 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व निगम पार्षद विजय झा को मिली जमानत

मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना के नई बाजार सब्जी मंडी मोहल्ला में दो मार्च को जमीन व मकान कब्जा व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व निगम पार्षद विजय कुमार झा को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सावित्री कुमारी के कोर्ट से जमानत मिल गई है। उसे घटना के दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस संबंध में एक युवती ने उसपर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की सामान्य धारा में आरोपपत्र दाखिल किया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट ने इस आरोप पत्र को संज्ञान में लेने के बाद इस मामले को सुनवाई के लिए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सावित्री कुमारी के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था।

इस मामले के एक अन्य आरोपित पंकज शाही को पुलिस पहले ही जमानत दे चुकी है। विदित हो कि विजय कुमार झा पर आरोप लगाया गया था कि वह अपने साथी पंकज शाही व 70-80 अज्ञात लोगों के साथ दो मार्च की सुबह नई बाजार मोहल्ला में एक जमीन के प्लॉट व उसपर बने मकान पर कब्जा करने पहुंच गए। इसपर कोर्ट में मामला चल रहा था। इसका विरोध करने पर मकान मालिक व उनकी पुत्री तथा पत्नी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।