बच्चों का चरित्र निर्माण आवश्यक : स्वामी ओंकारानंद
हिमाचल प्रदेश से आए अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी ओंकारानंद ने रामकृष्ण सेवा आश्रम में बच्चों को जीवन निर्माण के टिप्स दिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के वचनों पर जोर दिया और चरित्र निर्माण के...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिमाचल प्रदेश शिमला हिल्स से आए अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी ओंकारानंद शुक्रवार को बेला स्थित रामकृष्ण सेवा आश्रम पहुंचे और बच्चों को जीवन निर्माण के टिप्स दिये। स्वामी ओंकारानंद मॉरीशस नॉर्थ अमेरिका सूरीनाम एवं गुयाना देश में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर चुके हैं। स्वामी ओंकारानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का वचन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें नित्य उनके द्वारा कहे गए वचनों का चिंतन मनन करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने अपने प्रवचन में बच्चों एवं युवाओं के लिए चरित्र निर्माण पर बहुत जोर दिया है। स्वामी ओंकारानंद ने बच्चों से कहा कि यदि आचरण चला गया तो सब कुछ चला गया।
अतः बच्चों का चरित्र निर्माण बहुत आवश्यक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।