समय से धान की रोपाई करने पर बीज की होगी बचत : डॉ. गोकुलेश
मीनापुर में खरीफ महा अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोकुलेश झा ने धान की रोपाई के लिए सही समय और सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व पर चर्चा की। कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने जिंक के...
मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कृषि सभागार में बुधवार को खरीफ महा अभियान के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोकुलेश झा ने कहा कि मई के अंतिम सप्ताह तक धान की रोपाई कर लेने पर किसानों को कम बीज से काम चल जायेगा। विलंब करने पर अधिक बीज की जरूरत पड़ सकती है। फसल का जीवन चक्र पूरा करने के लिए खेतों में सूक्ष्म पोषक तत्व का होना जरूरी है। आलू, दलहन और तेलहन फसल की बुआई के दो दिनों के भीतर खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कर देना चाहिए। कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि 40 रोज के भीतर धान की फसल में जिंक डाल देना चाहिए।
इसके प्रयोग से धान की फसल को खैरा रोग से बचाया जा सकता है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शालिनी कुमारी ने कहा कि किसानों को जलवायु परिवर्तन पर ध्यान रखना चाहिए। इससे खेती को लाभकारी बनाने में मदद मिलती है। पंसस अनिरूद्ध कुमार ने कहा कि खरीफ महा अभियान के दौरान सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर राजकिशोर प्रसाद, जिला परिषद डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, तेजनारायण सहनी, मुखिया वरुण कुमार, अखिलेश राम, शिवचंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।