गले में फंदा डाल आमगोला ओवरब्रिज से लटका व्यक्ति, स्थिति गंभीर
मुजफ्फरपुर में एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने आमगोला ओवरब्रिज से आत्महत्या करने का प्रयास किया। गले में फंदा डालकर कूदते समय एक युवक ने उसे देख लिया और शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गले मे फंदे डाल कर आमगोला ओवरब्रिज से एक व्यक्ति लटक गया। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब दस बजे हुई। ओवरब्रिज के पाइप में रस्सी बांधते और गले में फंदा डालकर कूदते एक युवक ने उसे देख लिया। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। रस्सी को काटकर उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे उठाकार आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है। पीड़ित बेगूसराय के नौलखा मंदिर के पास का रहने वाला 47 वर्षीय बिरजू साह है।
आमगोला रेलवे रेलवे क्रोसिंग के पास स्थित दीवान रोड में उसका ससुराल है। शादी के कुछ साल के बाद से ही उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रहती है। इस बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। पत्नी को वह अपने साथ रखना चाहता था। इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो तीन दिन पूर्व वह मुजफ्फरपुर आया था। इसके बाद से वह लगातार यही रह रहा था। शनिवार रात अचानक उसने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया गया कि वह ताजपुर सब्जी मंडी में पालदारी का काम करता है। वहीं, मामला सामने के बाद मिठनपुरा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।