नाबालिग लड़की बरामद, आरोपित गिरफ्तार
हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने लुधियाना से बरामद किया है। आरोपित विपिन यादव को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के परिजन ने थाना में केस दर्ज कराया था। दारोगा जितेंद्र कुमार...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 June 2025 02:49 AM

बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को हत्था पुलिस ने लुधियाना से बरामद किया है। वहीं, आरोपित सीतामढ़ी जिले के विपिन यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही एक नाबालिग लड़की के परिजन ने थाना में केस दर्ज कराया था। दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों को लुधियाना में पकड़ लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।