पूर्व सैनिकों को जोड़ने को संघ चलाएगा डोर-टू-डोर अभियान
बिहार राज्य भूतपूर्व सैनिक संघ की मुजफ्फरपुर इकाई की भगवानपुर शाखा की मासिक बैठक रविवार को हुई। अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान डोर-टू-डोर चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ। संघ...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य भूतपूर्व सैनिक संघ की मुजफ्फरपुर इकाई की भगवानपुर शाखा की रविवार को मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमोद कुमार सिंह ने की। बैठक में सदस्यता अभियान डोर-टू-डोर चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ। कहा गया कि पूर्व सैनिकों के बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, महासचिव नवल किशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद सिंह, संजय कुमार ठाकुर, आरपी सिंह, अवधेश चौधरी, चंद्रभूषण सिंह, रमेश कुमार निराला, बीपी सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, शिव कुमार, सुनील कुमार ठाकुर व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।