सालभर में 13 हजार 303 जन्म प्रमाण पत्र बनाने की तैयारी
मुजफ्फरपुर में शहरी क्षेत्र में सालभर में 13,303 जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुशहरी प्रखंड के अंतर्गत प्रतिमाह 1109 प्रमाण पत्र बनेंगे। हालांकि, तकनीकी समस्याओं और कागजी...

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहरी क्षेत्र में सालभर में 13 हजार 303 जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने यह लक्ष्य तय किया है। यह जिले के सभी 16 प्रखंडों के लिए निर्धारित किया गया है। मुशहरी प्रखंड में मुजफ्फरपुर नगर निगम के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में प्रतिमाह 1109 जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने हैं। इसके अलावा इस साल 3294 जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने हैं। हालांकि, तकनीकी बाधा से लक्ष्य को पूरा करने में परेशानी होती है। कई बार वेबसाइट में तकनीकी खामी होने पर कई दिनों तक काम नहीं हो पाता है। इसके अलावा कागजी प्रक्रिया में भी देरी होती है।
जिला सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक 2011 की जनगणना के अनुसार मुशहरी प्रखंड अंतर्गत शहरी क्षेत्र की आबादी 3.82 लाख थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।